रविवार, 9 अगस्त 2015

हम अक्सर अपने बजुर्गों से विभिन्न प्रकार की विमारियों, व्याधियों तथा अन्य प्रकार के शारीरिक तथा मानसिक रोगों के लिए विभिन्न प्रकार के सम्पूर्णतः देसी नुस्खों के वारे में सुनते सुनाते रहे हैं।  अगर उचित विधि विधान से इन नुस्खों को अपनाया जाये तो यह पूर्णतः कारगर भी सावित होते हैं। और इसका सवसे बड़ा फायदा यह है कि इनका शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ता। देसी नुस्खों में प्रयोग होने वाली अधिकतर चीजें आपको घर के रसोई घर से ही मिल जाएंगी।  और अगर न भी मिले तो पंसारी की दुकान से उन्हें आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। हम यहां विभिन्न जगहों पर वर्णित विभिन्न प्रकार के नुस्खों को वताने का प्रयास करेंगे लेकिन उन्हें आजमाना या न आजमाना पूर्णतः आपके विवेक पर निर्भर करता है। हमारी आपसे यह भी प्रार्थना है कि किसी भी प्रकार के गंभीर  रोग या समस्या के लिए चिकित्स्क की सलाह अवश्य लें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें